लोकप्रिय एंड्रॉइड Scanner App के फायदे यह हैं कि वे आपको क्लाउड से डॉक्यूमेंट्स एक्सेस देते हैं, पावरफुल एडिटिंग फीचर्स देते हैं, और कुछ तो OCR (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन) सपोर्ट के साथ भी आते हैं। हमने एंड्रॉइड के लिए सर्वश्रेष्ठ Scanner App की एक लिस्ट तैयार की है जिसमें कोई भी एंड्रॉइड स्कैनर ऐप आप डाउनलोड कर सकते है।
10 बेस्ट एंड्रॉयड स्कैनर ऐप्स की लिस्ट -
- Adobe Scan
- Office Lens
- Smart Doc Scanner
- Turbo Scan
- Notebloc
- Fast Scanner
- Kaagaz Scanner
- Scanbot
- Clear Scan
- V Flat
Adobe Scan
Adobe Scan आपको किसी भी नोट, फॉर्म, डॉक्यूमेंट्स, रसीद, इमेजेस को स्कैन करने और उन्हें पीडीएफ फाइलों में बदलने की फीचर देता है। यह उपयोग करने के लिए काफी सरल और प्रभावी है। एक बार जब आप अपने फ़ोन के कैमरे को उस डॉक्यूमेंट्स पर प्वाइंट करते हैं जिसे आप स्कैन करना चाहते हैं, तो यह डॉक्यूमेंट्स को ऑटोमैटिकली पहचान कर स्कैन कर देता है।
यह आपको आवश्यकतानुसार पेजों को पुनः व्यवस्थित करने की भी अनुमति देता है, और आप किसी भी पेज को कलर एडिट भी कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें बिल्ट-इन OCR है जो आपके स्कैन की गई फ़ाइलों को फिर से उपयोग में लाता है। आप कई पेजों को स्कैन कर सकते हैं और उन्हें एक ही पीडीएफ फाइल में डाल सकते हैं।
Adobe Scan की खासियते :
- एक ही फाइल में कई स्कैनड पेजों को सपोर्ट करता है।
- स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स में कलर करेक्शन करने के फीचर देता है।
- Android के लिए एक योग्य OCR स्कैनर भी मिलता है।
Office Lens
Office Lens एक विश्वसनीय फोन स्कैनर ऐप है जो माइक्रोसॉफ्ट द्वारा डॉक्यूमेंट्स और व्हाइटबोर्ड इमेजेस को स्कैन करने के लिए विकसित किया गया है। यह किसी भी डॉक्यूमेंट्स को जल्दी से कैप्चर कर सकता है और इमेजेस को पीडीएफ, वर्ड या पावरपॉइंट फ़ाइलों में बदल सकता है।
यह आपको OneNote, OneDrive या अपने लोकल स्टोरेज में अपनी फ़ाइलों को सहेजने की भी अनुमति देता है। ये ऐप बिजनेस और स्कूल दोनों उद्देश्यों के लिए प्रासंगिक है। अंग्रेजी के अलावा ये ऐप जर्मन, स्पेनिश और सिंप्लीफाइड चीनी भाषा में भी काम करता है।
Office Lens की खासियते :
- काफी तेज और सरल इंटरफेस के चलाना आसान है।
- यह स्कूल और बिजनेस उद्देश्यों दोनों के लिए उत्पादक है।
- ये ऐप बिल्कुल विज्ञापन-मुक्त ऐप है।
Smart Doc Scanner
Smart Doc Scanner में डॉक्यूमेंट्स स्कैनिंग के लिए कई आवश्यक सुविधाएँ शामिल हैं। इसमें 40 से अधिक भाषाओं के OCR सपोर्टेड है जिससे इमेजेस से टैक्स्ट पढ़ सकते है और इसमें स्पैल चेक भी शामिल है। आप पेज साइज सेट कर सकते हैं, मल्टी पेज डॉक्यूमेंट्स के लिए बैच-स्कैनिंग मोड एनेबल कर सकते हैं। यह बेहतर तरीके से पेजों को स्कैन करने के लिए क्रॉप और ज़ूम सुविधाओं के साथ भी आता है।
Smart Doc Scanner ऐप लगभग सभी लोकप्रिय इमेज फॉर्मेट जैसे JPEG, PNG, BMP, GIP और WebP में आउटपुट को सपोर्ट करता है। यह ऐप ड्रॉपबॉक्स, गूगल ड्राइव और अन्य क्लाउड स्टोरेज विकल्पों के साथ भी जुड़ा हुआ है।
Smart Doc Scanner की खासियते :
- यह ऐप चलाने में काफी हल्का होता है।
- उपयोगकर्ताओं को तेजी से स्कैन करने की सरल इंटरफेस है।
- OCR और क्लाउड स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
Turbo Scan
Turbo Scan एक पावरफुल और फूल फीचर्ड Android स्कैनर ऐप है जो Free और Paid दोनों वर्जन में उपलब्ध है। ये ऐप आपको हाई क्वालिटी PDF या JPEG में डॉक्यूमेंट्स को स्कैन और शेयर करने के फीचर देता है। इस ऐप में शार्प स्कैन के लिए "स्योरस्कैन" मोड है और इसमें पेज एडिंग, रीऑर्डरिंग और डिलीटिंग जैसी कई एडिटिंग सुविधाएँ शामिल हैं।
आप एक सिंगल PDF पेज पर कई रिसीप्ट या बिजनेस कार्ड को ऑर्गनाइज करने के लिए Turbo Scan ऐप का उपयोग कर सकते हैं। आप ड्रॉपबॉक्स, एवरनोट, गूगल ड्राइव, आदि जैसे अन्य एप्लिकेशन में PDF या JPEG फाइल ओपन कर सकते हैं या क्लाउड प्रिंट का उपयोग करके अपने इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को प्रिंट कर सकते हैं।
Turbo Scan की खासियते :
- यह हल्का है और इसमें लगभग सभी आवश्यक सुविधाएँ शामिल हैं।
- यह तेज स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स प्रदान करता है।
- ये ऐप काफी तेज और आसान इंटरफेस के साथ आता है।
Notebloc
Notebloc एंड्रॉइड यूजर के लिए सबसे अच्छा फ्री अवेलेबल स्कैनर ऐप में से एक है। Notebloc के बारे में दो बड़ी बातें है- कोई वॉटरमार्क और कोई साइन अप ऐप यूज करने के लिए आवश्यक नहीं है। ऐप में 18 से अधिक विभिन्न भाषाओं के लिए OCR शामिल है। इस स्कैनर ऐप की ख़ास बात यह है कि यह क्लिक की गई इमेज में शैडो के किसी भी निशान को हटा सकता है।
इसके अलावा, यूजर कई पेजों को स्कैन कर सकते हैं और उन्हें एक डॉक्यूमेंट्स में जोड़ सकते हैं और साथ ही साथ यूजर सेटिंग्स में PDF डॉक्यूमेंट्स के पेज साइज को बदल सकते हैं। Notebloc में एकमात्र कैच फुल-स्क्रीन एड है जो किसी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करने पर हर बार पॉप-अप में निकल आता है।
Notebloc की खासियतें :
- शैडो हटाकर डॉक्यूमेंट्स को काफी प् नेचुरल दिखाता है।
- 18 से अधिक विभिन्न भाषाओं के लिए OCR उपलब्ध है।
Fast Scanner
Fast Scanner एक और विश्वसनीय डॉक्यूमेंट्स स्कैनिंग ऐप है जो अधिकांश विशिष्ट कार्यों को पूरा करने हेतु इस्तेमाल होता है। ये ऐप आपको किसी भी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करने, उन्हें PDF या JPEG फॉर्मेट में इंपोर्ट करने, स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स को एडिट करने की अनुमति देता है। आप नए पेज भी जोड़ सकते हैं या फ़ाइल के भीतर मौजूदा पेजों को हटा सकते हैं। इसके अलावा, आप क्लाउड प्रिंट का उपयोग करके अपने डॉक्यूमेंट्स प्रिंट भी कर सकते हैं।
Fast Scanner की खासियतें :
- Multiple Page एडिटिंग सपोर्टेड है।
- ये ऐप तेजी से चलने के लिए Optimzed है।
Kaagaz Scanner
Kaagaz Scanner ऐप के साथ आपको अपनी विभिन्न आवश्यकताओं के लिए तीन स्कैनिंग मोड - कलर स्कैन, ग्रे स्कैन या ब्लैक एंड व्हाइट मोड में स्कैन कर सकते हैं। ये ऐप ऑटोमैटिकली पेज एजेस का पता लगा लेता है साथ ही आप उन्हें मैन्युअली भी एडजस्ट कर सकते हैं। ये ऐप आपको ईमेल, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से आसानी से डॉक्यूमेंट्स शेयर करने देता है।
Kaagaz Scanner की खासियतें :
- मल्टी पेज डॉक्यूमेंट्स को एक साथ स्कैन कर सकते है।
- कोई वॉटरमार्क और कोई एड नहीं है।
- तेज़ इंटरफेस है जो काफी सरलता से चलते है।
Scanbot
Scanbot एक बढ़िया स्कैनर ऐप है जो काफी लोकप्रिय भी है। इस ऐप को अक्सर ऑफिस लेंस और एडोब स्कैन के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है क्योंकि यह अधिक सुविधाओं से लैस होता है। Scanbot डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करने के लिए बहुत तेज है, और यूजर स्कैनेड फाइल को PDF या JPEG में सेव कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट स्कैन के अलावा,इस ऐप में क्यूआर कोड स्कैनिंग और बार कोड स्कैनिंग भी हैं।
Scanbot की खासियतें :
- शानदार डॉक्यूमेंट्स रिकॉग्निशन फीचर
- ऑटो अपलोड फीचर एनेबल के साथ
- आसान इंटरफेस के साथ चलाना सरल
Clear Scan
Clear Scan एंड्रॉयड स्कैन ऐप आपको अपने फोन से सीधे किसी भी डॉक्यूमेंट्स या इमेजेस को जल्दी से स्कैन करने की अनुमति देता है। आप अपने स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स और इमेजेस को PDF या JPEG फॉर्मेट में बदल सकते हैं। एंड्रॉइड के लिए यह उत्कृष्ट स्कैनर ऐप काफी हल्का है और फास्ट प्रोसेसिंग प्रदान करता है।
आप क्लाउड प्रिंट का उपयोग करके स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स या इमेजेस को प्रिंट कर सकते हैं। मुफ्त स्कैनर ऐप गैलरी में इमेज को सहेजने के बाद भी विभिन्न प्रोफेशनल एडिटिंग सुविधाएँ प्रदान करता है। इसके अलावा, आप एक डॉक्यूमेंट्स के भीतर कई पेजों को सेव कर सकते हैं, पेजों को फिर से ऑर्गनाइज कर सकते हैं, PDF के लिए पेज साइज सेट कर सकते हैं। इसमें गूगल ड्राइव, वनड्राइव और ड्रॉपबॉक्स के लिए क्लाउड सपोर्टेड है।
Clear Scan की खासियतें :
- यह एक हल्का मोबाइल स्कैनर है
- यह तेजी से काम करता है।
- क्लाउड सपोर्टेड है।
V Flat
V Flat जैसा कि नाम से पता चलता है, ये आपका वन-स्टॉप सॉल्यूशन है बुक्स और नोट्स को जल्दी से स्कैन करने के लिए। ऐप के टॉप पर एक टाइमर है जहां से आप एप्लिकेशन को नियमित रूप से इमेजेस लेने की अनुमति दे सकते है, जिससे पूरा प्रोसेस स्मूथ हो जाता है।
स्कैन किए गए पेजों को एक सिंगल PDF डॉक्यूमेंट्स में एक साथ स्टिच कर इंपोर्ट भी कर सकते है। ऐप में एक OCR ऑप्शन भी है, लेकिन यह प्रति दिन 100 रिकॉग्निशन के लिमत के साथ आता है, जो कि पर्याप्त है।
V Flat की खासियतें :
- फास्ट स्कैनिंग के लिए Automatic Shutter ऑप्शन।
- आसान पीडीएफ स्टिचिंग और इंपोर्ट फीचर।
इन से रिलेटेड कुछ और पोस्ट :
0 टिप्पणियां